युद्ध का असर अब शादी समारोह पर: कमर्शियल सिलेंडर की कमी से शादी समारोह में नई बुकिंग से बच रहे कैटरर्स:
संवाददाता
11 March 2026
अपडेटेड: 9:08 PM 0thGMT+0530
11 मार्च 2026:
शादी समारोह में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी: कैटरर्स हो रहे परेशान:
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से शादी समारोह भी प्रभावित हो रहे हैं,नई बुकिंग से बच रहे हैं और सिलेंडर मिलने पर ही आर्डर लेने की बात कह रहे हैं।
मध्य प्रदेश के कई शहर ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर आम लोगों के जनजीवन पर भी पडता नजर आ रहा है । इसका सबसे ज्यादा असर शादियों पर पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि कई शादी समारोह में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी हो गई है जिसके चलते कैटरर्स को लकड़ी की भट्टी और डीजल की भट्टी पर खाना बनाना पड़ रहा है । शहर के कई कैटरर्स व्यवसायियों ने गैस सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सख्ती शुरू करती है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं । कई कैटर्स ने 15 मार्च तक की शादियों के आर्डर स्वीकार किए हैं किंतु अप्रैल में पड़ने वाले चार बड़े विवाह मुहूर्त को लेकर कैटरर्स ने असमंजस जताया हैं। उनका कहना है कि डीजल की भट्टी का ज्यादा उपयोग करना सुरक्षित नहीं है।
यदि गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है तभी वह बुकिंग लेंगे अन्यथा ऑर्डर रद्द करने की स्थिति बन रही है।
बड़ी शादी में करीब 35 से 50 सिलेंडर जबकि छोटी शादियों में 15 से 20 सिलेंडर तक की जरूरत पड़ती है 250 से 300 शादियां होतीहैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से इस महीने होने वाली शादियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है शहर का कहना है की लकड़ी की भट्टी पर मुख्य भोजन बनाया जा सकता है किंतु कई अन्य तरह के व्यंजन बनाना मुश्किल हो जाएगा।