गुलाब के पौधों को फंगस से कैसे बचाएं: आजमाएं कुछ घरेलू नुस्खे:
संवाददाता
12 March 2026
अपडेटेड: 10:37 AM 0thGMT+0530
12 मार्च 2026:
गुलाब के पौधे अकसर फंगल संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। आप किचन में रखे बेकिंग सोडा का स्प्रे बनाकर पौधों की रक्षा कर सकते है। यह स्प्रे पत्तियों की सतह के पीएच स्तर को बदल देता है, जिससे फंगस को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं मिलता।
इसके लिए हमें किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
एक चम्मच : बेकिंग सोडा
पानीः 4 लीटर बड़ा चम्मच (15 ग्राम)
लिक्विड डिश सोपः आधा छोटा चम्मच
वनस्पति तेल : 1 बड़ा चम्मच और स्प्रे बोतल
कैसे बनाएं यह स्प्रे:
1. एक बड़े बर्तन में 4 लीटर पानी लें।
फिर इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं,
2..अब तरल इसमें डिश सोप और तेल डालें। ध्यान रहे कि मिश्रण को धीरे से हिलाएं ताकि बहुत अधिक झाग न बने।
3..अब इस तैयार घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें।
क्या क्या सावधानियां बरतें –
इसका उपयोग करने से पहले पौधे के एक छोटे हिस्से पर परीक्षण करें। हमेशा सुबह जल्दी या शाम के समय स्प्रे करें ताकि तेज धूप पौधों पर ना लगे और धूप से पत्तियां जल न जाएं।