12 मार्च 2026 मध्य प्रदेश भोपाल
मध्य प्रदेश में कई जगह अवैध रूप से मदरसे संचालित होने की खबरें आती है । इधर भोपाल के कल्पना नगर इलाके में अवैध रूप से संचालित एक मददसे पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। स्थानीय नागरिकों ने कुछ समय पहले मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में इस इलाके में अवैध रूप से मदरसे चलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके कुछ समय बाद मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने इस अवैध निर्माण और संरक्षण पर सख्त कार्रवाई की।
विश्वास सारंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध निर्माण या अवैध मदरसे के संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply