प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ केरल में की शादी:
संवाददाता
12 March 2026
अपडेटेड: 7:07 PM 0thGMT+0530
12 मार्च 2026
मध्य प्रदेश /खरगोन/
प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचने वाली, नीली आंखों वाली मोनालिसा महाकुंभ से वायरल हुई थी। अब मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरहान खान से केरल जाकर मंदिर में शादी कर ली है। मोनालिसा के माता-पिता का खासे नाराज बताए जा रहे हैं। मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले ने कहा है कि उसने हम सबको धोखा दिया। पिता ने कहा कि केरल से कुछ लोग आए और काम दिलाने और एक्टिंग सीखने का भरोसा दिया था। बेटी को लेकर वे केरल पहुंचे लेकिन वहां जाकर उसने फरमान खान से शादी कर ली। पिता ने बेटी पर जादू टोना करने का आरोप लगाया है।