इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा: कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा:

khabar pradhan

संवाददाता

12 March 2026

अपडेटेड: 8:47 PM 0thGMT+0530

इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा: कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा:


12 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश:
मार्च में ही गर्मी दिखा रही है अपने तेवर:


मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं, तापमान तेजी से बढ़ने लगा है रतलाम में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया जबकि भोपाल इंदौर ग्वालियर सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार है।
कई जिलो में पारा 38 से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है । जिससे दिन में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है।  रतलाम में सबसे अधिक 40 डिग्री, नर्मदा पुरम में 39.9 डिग्री, धार में 39.4 डिग्री ,गुना में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है जो सामान्य से 5 से 7% अधिक है। इसके अलावा भोपाल में 36.4 डिग्री, ग्वालियर में 37.7 डिग्री ,उज्जैन में 37.27 डिग्री,खंडवा खरगोन और शाजापुर जैसे शहरों में भी तापमान 37 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर तेज पड़ता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है । कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से पार पहुंचने की संभावना है । इससे मार्च में हीं गर्मी का असर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मार्च के महीने में यू चलने का अलर्ट नहीं है,लेकिन मौसम  विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है।

टिप्पणियां (0)