ओडिशा के मयूरभंज में भीषण तूफान: 70 से अधिक घरों को नुकसान, दो की मौत

khabar pradhan

संवाददाता

16 March 2026

अपडेटेड: 6:30 PM 0thGMT+0530

ओडिशा के मयूरभंज में भीषण तूफान: 70 से अधिक घरों को नुकसान, दो की मौत

16 मार्च 2026

भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया क्षेत्र में रविवार को आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आए इस तूफान से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं और बवंडर जैसी स्थिति के कारण कुछ ही मिनटों में कई घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

किआ गांव सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां कच्चे और फूस के मकानों की छतें उड़ गईं और 70 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए, जिनमें से दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

टिप्पणियां (0)