धार की ऐतिहासिक भोजशाला का दौरा करेंगे हाई कोर्ट के जज: 2 अप्रैल से होगी नियमित सुनवाई:
संवाददाता
16 March 2026
अपडेटेड: 7:59 PM 0thGMT+0530
धार की ऐतिहासिक भोजशाला का दौरा करेंगे हाई कोर्ट के जज: 2 अप्रैल से होगी नियमित सुनवाई:
16 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश /धार:
धार की ऐतिहासिक भोजशाला विवाद मामले में आज हाईकोर्ट इंदौर में सुनवाई हुई।
जानकारी के अनुसार इस सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के जज इस विवादित स्थल का मुआयना करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब न्यायालय स्वयं मौके पर पहुंचकर किसी भी विवादित स्थल का निरीक्षण करें।
आज सोमवार को हाईकोर्ट में धार स्थित भोजशाला विवाद की सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने पक्षकार के सभी आवेदन स्वीकार किये और सुनवाई का अवसर प्रदान किया। इस मामले के नियमित सुनवाई 2 अप्रैल से शुरू होगी। जिसमें सबसे पहले न्यायालय विवादित भोजशाला स्थल का निरीक्षण स्वयं करेगा।
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
एमडी ड्रग्स के 14 सौदागर किये गिरफ्तार:
देवास पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जो एमडी ड्रग्स के कारोबार में लिप्त थे।
इन आरोपियों के पास 64 ग्राम एचडी ड्रग्स कर और मोबाइल जप्त किए गए।
इन आरोपियों के पास एक इग्निस कर एक बुलेट मोटरसाइकिल 14 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। ड्रग्स और सभी सामान की कुल कीमत 10 लाख रुपए के आसपास आंकी जा रही है।
पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ करके ड्रग्स सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
पुलिस ने करीब 100 पुलिस कर्मियों की एक टीम तैयार की । जिन्हें चार थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर 12 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की। नशे के खिलाफ इस अभियान को करीब एक माह से पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
पुलिस में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत अलग-अलग पराक्रम दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।