डाक विभाग की नई पहल: ‘24 स्पीड पोस्ट’ से अब 24 घंटे में डिलीवरी
संवाददाता
17 March 2026
अपडेटेड: 11:09 AM 0thGMT+0530
17 मार्च 2026
नई दिल्ली। डाक विभाग ने एक नई एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत पार्सल और सामान की डिलीवरी 24 घंटे के भीतर की जाएगी। ‘24 स्पीड पोस्ट’ नाम की यह सेवा मंगलवार से लॉन्च की जा रही है।
इस सेवा का उद्देश्य समय के प्रति संवेदनशील और जरूरी सामानों की अगली दिन गारंटीड डिलीवरी सुनिश्चित करना है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी आकाशवाणी पर दोपहर 12:30 बजे इस सेवा की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
डाक विभाग के अनुसार, इस नई पहल का मकसद महानगरों में एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाओं को और बेहतर बनाना है। पहले चरण में यह सुविधा देश के छह प्रमुख मेट्रो शहरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद—में उपलब्ध कराई जाएगी।