भोपाल नगर निगम का नया प्रस्ताव: संपत्ति और जल कर में 10% तक बढ़ोतरी संभव

khabar pradhan

संवाददाता

17 March 2026

अपडेटेड: 6:09 PM 0thGMT+0530

भोपाल नगर निगम का नया प्रस्ताव: संपत्ति और जल कर में 10% तक बढ़ोतरी संभव

17 मार्च 2026

भोपाल। नगर निगम भोपाल इस साल संपत्ति कर और जल कर में 10% तक बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। यह प्रस्ताव 23 मार्च को होने वाली निगम परिषद की बजट बैठक में पेश किया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय एमआईसी बैठक में लिया जाएगा, क्योंकि पहले हुई चर्चाओं में सभी की सहमति नहीं बन पाई थी।

निगम द्वारा इस बार पार्षद निधि को छोड़कर अन्य मदों में कटौती और बजट पुनर्गठन पर भी विचार किया गया है। वर्तमान में पार्षद को 50 लाख, परिषद अध्यक्ष को 5 करोड़ और महापौर को 10 करोड़ रुपये सालाना निधि मिलती है। जबकि MIC सदस्यों को वार्षिक 1.25 करोड़ रुपये निधि मिलती है l

इसके अलावा शहर में आयोजित सभी टिकट आधारित कार्यक्रमों पर भी टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। इसके तहत व्यावसायिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। नए स्लैब के अनुसार, 200 टिकट वाले एक शो पर 2,400 रुपये टैक्स देना होगा। पहले यह टैक्स केवल सिनेमाघरों पर लागू था।

फिलहाल सर्कस, ड्रामा, सिनेमा और अन्य कार्यक्रमों पर प्रति शो 200 रुपये टैक्स लिया जाता है। वहीं फिल्म और सीरियल की शूटिंग करने वालों से नगर निगम प्रतिदिन 4,000 रुपये मनोरंजन कर वसूलता है।

पिछले साल भी नगर निगम ने संपत्ति कर में 10% और जल दर में 15% की वृद्धि की थी।

टिप्पणियां (0)