भोपाल में प्रॉपर्टी महंगी होगी : 100 से ज्यादा इलाकों में रेट बढ़ाने का प्रस्ताव

khabar pradhan

संवाददाता

18 March 2026

अपडेटेड: 4:09 PM 0thGMT+0530

भोपाल में प्रॉपर्टी महंगी होगी : 100 से ज्यादा इलाकों में रेट बढ़ाने का प्रस्ताव<br>

18 मार्च 2026

भोपाल
गाइडलाइन में बदलाव की तैयारी
भोपाल में प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन के तहत शहर के 100 से अधिक इलाकों में जमीन और मकानों की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिस पर जल्द अंतिम फैसला लिया जाएगा।


50% तक बढ़ सकते हैं दाम
प्रस्ताव के अनुसार, कुछ प्रमुख इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर पर उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जहां बाजार मूल्य पहले से ज्यादा है, लेकिन सरकारी गाइडलाइन दरें अभी कम हैं।


प्रशासनिक बैठक में होगा अंतिम फैसला
इस प्रस्ताव को लेकर प्रशासन की बैठक में आज चर्चा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो नई दरें जल्द लागू हो सकती हैं।

2175 लोकेशन का ड्राफ्ट जारी किया गया है

नगर निगम सीमा में 607 लोकेशंस पर प्रॉपर्टी के रेट 5% से लेकर 181% तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। पंजीयन विभाग ने 628 लोकेशन पर दरें बढाने ,795 लोकेशन को मर्ज करने का प्रस्ताव दिया है । जिससे इन क्षेत्रों में भी दाम बढ़ जाएंगे। ड्राफ्ट के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भानपुर स्थित निर्मल सिटी में प्रस्तावित है, जहां पर अभी वर्तमान दर 6400 प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 18000 रुपए कर दी गई है।  यानी लगभग 181% की वृद्धि हुई है। एक दर्जन से अधिक कॉलोनी में 100% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है ।झुग्गी बस्तियों में भी  20% से 25% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। कोलार में ढाई प्रतिशत से लेकर 22% तक है ।जबकि बंजारी और अकबरपुर में 20% से ज्यादा का उछाल है। नीलबड़ में 10% से 20% और बावडिया कला,मिसरोद में 8% से 20% तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है ।इसके अलावा एयरपोर्ट और अयोध्या बायपास बेल्ट में कई जगह 40% से 60% तक की वृद्धि है l 

खरीदारों और निवेशकों पर असर
रेट बढ़ने से जहां प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा, वहीं निवेश करने वालों के लिए यह मौका भी साबित हो सकता है। बाजार में मांग और कीमतों के बीच संतुलन बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

टिप्पणियां (0)