स्मार्ट लॉक और ईवी चार्जिंग: सुविधा के साथ बढ़ रहे खतरे, सावधानी जरूरी

khabar pradhan

संवाददाता

19 March 2026

अपडेटेड: 3:07 PM 0thGMT+0530

स्मार्ट लॉक और ईवी चार्जिंग: सुविधा के साथ बढ़ रहे खतरे, सावधानी जरूरी<br>

19 मार्च 2026

ख़बर प्रधान डेस्क l

आधुनिक तकनीक जहां जीवन को आसान बना रही है, वहीं इसके साथ कुछ जोखिम भी सामने आ रहे हैं। स्मार्ट लॉक और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग से जुड़े मामलों में लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

हाल ही में ईवी चार्जिंग के दौरान आग लगने और सिलेंडर विस्फोट जैसी घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, तकनीक का सुरक्षित उपयोग तभी संभव है जब सावधानियां भी उतनी ही गंभीरता से अपनाई जाएं।

स्मार्ट लॉक में डिजिटल पिन, फिंगरप्रिंट या मोबाइल ऐप से एंट्री आसान होती है, लेकिन बैटरी खत्म होना, नेटवर्क फेल होना या तकनीकी गड़बड़ी जोखिम पैदा कर सकती है। आग लगने की स्थिति में ऑटो-अनलॉक न होने से समस्या बढ़ सकती है, इसलिए बैकअप चाबी, फेल-सेफ सिस्टम और फायर अलार्म रखना जरूरी है।

वहीं ईवी चार्जिंग के दौरान कुछ गलतियां खतरनाक साबित हो सकती हैं। एक्सटेंशन केबल या गलत बोर्ड से चार्जिंग करने पर ओवरलोड और शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। सामान्य घरेलू वायरिंग पर अधिक लोड डालना भी जोखिम भरा है, इसलिए 15 एम्पियर सॉकेट का उपयोग बेहतर माना जाता है।

चार्जिंग के समय कार को बिना निगरानी के छोड़ना, पूरी रात चार्जिंग करना या गीले स्थान पर चार्जिंग करना भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बैटरी को 20-80% के बीच रखें, ओवरहीटिंग या गंध पर तुरंत जांच कराएं और हमेशा ओरिजिनल चार्जर का उपयोग करें।

स्मार्ट तकनीक का लाभ तभी सुरक्षित है जब सुविधा के साथ सतर्कता और जिम्मेदारी भी निभाई जाए।

टिप्पणियां (0)