मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में किया नैवेद्य लोक का लोकार्पण:
संवाददाता
20 March 2026
अपडेटेड: 7:01 PM 0thGMT+0530
20 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश उज्जैन:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में नए नैवेद्य लोक का लोकार्पण किया । यह प्रोजेक्ट इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर विकसित किया गया है । यहां 34 दुकानें बनाई गई है। जिनका आकार 62 वर्ग फीट से 180 वर्ग फीट तक है ।
इस परियोजना का निर्माण उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा 18 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। जिसमें 28000 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में नैवेद्य लोक बनाया जाएगा । जिसमें ओपन थिएटर, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी ,अंडरग्राउंड विद्युत व्यवस्था ,सीवरेज,पार्किंग, और आधुनिक प्रशासन जैसी सुविधा है शामिल रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकार्पण के बाद कहा कि लोकल व्यंजनों के स्वाद के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। नैवेद्य लोक के माध्यम से सभी प्रकार के व्यंजनों के स्वाद के साथ साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। यहां पर सभी तरह के अच्छे संस्थानों के स्टॉल खुले हैं। इसके साथ ही स्विमिंग पूल का भी लोकार्पण हुआ।