पंजाब सीएम के आदेश पर छोड़ा पद:अफसर के सुसाइड के बाद पंजाब के मंत्री का इस्तीफा:
संवाददाता
22 March 2026
अपडेटेड: 5:31 PM 0ndGMT+0530
22 मार्च 2026
चंडीगढ़/अमृतसर |
परिवहन और जेल मंत्री का कैबिनेट से इस्तीफा:
पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में भुल्लर का नाम आने के बाद उनसे इस्तीफा मांगा था।
यह घटना तब और गंभीर हो गई, जब सोशल लालजीत भुल्लर मीडिया पर गगनदीप सिंह रंधावा का वीडियो वायरल हुआ। मृतक मैनेजर वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उन्होंने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर लालजीत सिंह भुल्लर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। विपक्ष के गंभीर आरोप शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि रंधावा को मंत्री के आवास पर बुलाकर मारपीट की गई।
उन पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने की बात कबूल करने का भी दबाव बनाया गया। रंधावा ने मंत्री के चहेते के बजाय एक वैध बोलीदाता को टेंडर आवंटित किया था, जिससे नाराज होकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसे ‘गंभीर अपराध’ करार दिया।
भुल्लर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद :
भुल्लर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, ‘आरोपों की सही तरीके से जांच कराई जाए। इसलिए मैंने खुद मुख्यमंत्री से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।’