22 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश जबलपुर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व उपनिदेशक जगदीश प्रसाद सरवटे के खिलाफ विशेष न्यायालय पीएमएलए जबलपुर के समक्ष चालान पेश किया। ईडी ने सरवटे के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की। न्यायालय के पूर्व आदेश पर सरवटे हाजिर हुए कोर्ट ने अभियोजन शिकायत और अन्य दस्तावेज की कॉपी उन्हें देने के निर्देश दिए। ईडी ने आर्थिक अपराध विंग जबलपुर की ओर से भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस के आधार पर जांच शुरू की। सरवटे पर 1 जनवरी 2015 से 20 जून 2025 के दौरान अपनी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। ईडी ने उनके पास भोपाल, मंडला, उमरिया और शिवानी जिलों में कई अचल संपत्ति कल 11.81 करोड रुपए की दिखाई । जो उन संपत्तियों का मूल्य दर्शाती हैं । इनमें अवैध धन का निवेश किया गया था।

Leave a Reply