क्या नकुल नाथ जाएंगे राज्यसभा: पार्टी का होगा फैसला,
संवाददाता
22 March 2026
अपडेटेड: 6:32 PM 0ndGMT+0530
22 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश/छिंदवाड़ा/
नकुलनाथ का कहना -मेरा फोकस सिर्फ छिंदवाड़ा पर:
कांग्रेस के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने राज्यसभा जाने की अटकलों पर फैसला शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया। शनिवार को पत्रिका से खास चर्चा में उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में छिंदवाड़ा से अन्याय हुआ है और विकास की रफ्तार थम गई है। इसे फिर से पटरी पर लाना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया राज्यसभा भेजने का फैसला कांग्रेस लेगी। वे सिर्फ छिंदवाड़ा के विकास को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र को लेकर कांग्रेस के विकास रोडमैप को भाजपा सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया। छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज का काम ठप है। वहीं क्षेत्र में बेरोजगारी, विकास कार्यों को लेकर भी लगातार अनदेखी की जा रही है।