एमपी में कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर किस्तों में मिलेगा
संवाददाता
24 March 2026
अपडेटेड: 2:25 PM 0thGMT+0530
24 मार्च 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत देते हुए 3% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।
नई व्यवस्था के तहत एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान छह समान किस्तों में किया जाएगा।
कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों में दिव्यांग क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के अतिथि शिक्षकों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मंजूरी शामिल है। वहीं आंगनवाड़ी में गंभीर कुपोषण (SAM) से ग्रसित बच्चों के पोषण आहार में वृद्धि को भी स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा, सरकारी सेवकों को महंगाई भत्ते का लाभ छठे वेतनमान के अनुरूप भी प्रदान किया जाएगा। निगम, मंडल और अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
सरकार का कहना है कि इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति में बढ़ोतरी होगी।