UPSC में चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान:सीएम बोले– जनता की सेवा हो आपका लक्ष्य
संवाददाता
24 March 2026
अपडेटेड: 3:21 PM 0thGMT+0530
24 मार्च 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में चयनित अभ्यर्थियों से संवाद और उनके सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों पर केंद्रित, “मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं का परचम: पुस्तिका के डिजिटल वर्जन का रिमोट के माध्यम से लोकार्पण कियाl
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित उम्मीदवार अब शासन-प्रशासन का अहम हिस्सा बनेंगे और उन्हें जनता की सेवा को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व निभाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने मौजूद विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए l उन्होंने कहा कि आप लोगों पर मिट्टी का कर्ज उतारने की चुनौती है lआप लोग कल्याण के भाव से काम करें l आपका फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए ताकि उनका स्तर ऊंचा उठाया जा सके l
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं के जरिए युवाओं को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत हो रही है।
इस मौके पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सरकार का उद्देश्य योग्य युवाओं को अवसर देकर प्रदेश के विकास को गति देना है।
एमपी के 23 युवाओं ने रचा इतिहास, सरकारी कॉलेजों से पढ़कर पास की UPSC
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मध्यप्रदेश के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों में 23 ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्होंने राज्य के सरकारी शिक्षण संस्थानों से पढ़ाई की है।
इन सफल अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. सृष्टि गोयल (बीई इलेक्ट्रॉनिक्स, एमआईटीएस ग्वालियर)
2. आशीष शर्मा (जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर)
3. पुलकित जैन (बीएससी, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल)
4. पूजा सोनी (बीटेक, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज)
5. प्राची चौहान (बीएससी, शासकीय कन्या महाविद्यालय, गंजबासौदा, विदिशा)
6. ऋषुल नीमा (बी फार्मेसी, एसजीएसआईटीएस इंदौर)
7. अंजनी मिश्रा (बीकॉम, भोपाल)
8. सौम्या जैन (बीए, गांधी पीजी कॉलेज, भोपाल)
9. हर्ष जैन (बीई, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज)
10. आयुष स्वामी (बीए, एक्सीलेंस कॉलेज, शहडोल)
11. निकिता सिंह (बीए, अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज, इंदौर)
12. दीपक चंदेल (बीए, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर)
13. अंकित दुबे (बीटेक, रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज)
14. संदीप कुमार साहू (बीई, एसजीएसआईटीएस इंदौर)
15. राजवर्धन सिंह सिसोदिया (बीए, गुजराती समाज कॉलेज, इंदौर)
16. प्रवीण जैन (बीकॉम, सरोजिनी नायडू कॉलेज, भोपाल)
17. सुमित कुमार साहू (बीटेक, मेकेनिकल, मैनिट भोपाल)
18. रूपल जैन (बीएससी, एमआईटीएस ग्वालियर)
19. रोहन जैन (बीकॉम, होल्कर साइंस कॉलेज, इंदौर)
20. अंकुश पाटीदार (बीएससी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर)
21. गौरव जाट (बीए, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर)
22. पवित्र मिश्रा (गवर्नमेंट साइंस कॉलेज, रीवा)
23. उज्ज्वल जैन (बीए, शासकीय कॉलेज, कोलारस)
इन अभ्यर्थियों में सात लड़कियां भी शामिल हैं और कई छात्र इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकारी संस्थानों से पढ़ाई करने वाले छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
इस सफलता से प्रदेश के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे मेहनत और सही मार्गदर्शन के जरिए UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।