आज जारी होगा 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट, 11:30 बजे से ऑनलाइन देख सकेंगे छात्र

khabar pradhan

संवाददाता

25 March 2026

अपडेटेड: 11:49 AM 0thGMT+0530

25 मार्च 2026

भोपाल। प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आज बुधवार को घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सुबह 11 बजे आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी सुबह 11:30 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

राज्य शिक्षा केंद्र के कार्यालय के सभाकक्ष में परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छात्र, अभिभावक और शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। इसी पोर्टल के माध्यम से शिक्षक और संस्थान प्रमुख अपनी-अपनी स्कूलों का रिजल्ट भी देख सकेंगे।

सुविधा को आसान बनाने के लिए वेब पोर्टल का लिंक क्यूआर कोड के जरिए भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्र सीधे परिणाम पेज तक पहुंच सकें।

बता दें कि इस वर्ष कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 5वीं कक्षा के लगभग 12.76 लाख और 8वीं कक्षा के करीब 10.92 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम देखने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

टिप्पणियां (0)