MP बोर्ड पांचवी और आठवीं के रिजल्ट हुए घोषित: स्कूल शिक्षा मंत्री ने राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर रिजल्ट किया जारी:
संवाददाता
25 March 2026
अपडेटेड: 8:17 PM 0thGMT+0530
25 March 2026:
Madhya Pradesh:
मध्य प्रदेश बोर्ड के पांचवी आठवीं के नतीजे घोषित:
मध्य प्रदेश में कक्षा पांचवी और आठवीं के छात्रों का राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से साल 2026 के वार्षिक परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिए गए। आपको बता दें कि इस बोर्ड पैटर्न परीक्षा में 23 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए थे । कक्षा पांचवी में 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा आठवीं में 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस तरह कुल मिलाकर 23 लाख 68 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए।
11:30 बजे के बजाय 1:10 पर जारी हुआ रिजल्ट:
इस परीक्षा परिणाम के जारी करने में अभिभावकों और छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा । पहले यह रिजल्ट सुबह 11:30 बजे जारी होना था इसके बाद यह दोपहर 1:10 बजे पर जारी किया गया। इस बार रिजल्ट की प्रक्रिया को बहुत आसान बनाया गया है राज्य शिक्षा केंद्र ने पोर्टल का लिंक क्यूं आर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराया। छात्र इस कोड को स्कैन कर सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सके। जिससे छात्रों और अभिभावकों के लिए रिजल्ट देखना आसान हो गया।
शिक्षा मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए जारी किया रिजल्ट:
वल्लभ भवन में पांचवी और आठवीं परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जारी किया। परिणाम घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा पांचवी का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा आठवीं का 93.83 फीसदी रहा । पांचवी में 96.19 फीसदी छात्राएं और 94.15 फीसदी छात्र पास हुए है वही कक्षा आठवीं में 94.28 छात्राएं और 93.74 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट बेहतर बताया जा रहा है।
यह परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर पहली बार आयोजित की गई है जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा पंजीकृत मद्रास के छात्र भी शामिल हुए हैं।
पास होने का न्यूनतम मानदंड है 33%:
मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में पांचवी और आठवीं कक्षा के लिए पास होने का न्यूनतम मानद 33% होता है यानी छात्रों के लिए हर विषय में काम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है इस वर्ष भी बोर्ड में पास होने के लिए इन मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया है। छात्रों की मार्कशीट संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त की जा सकेगी छात्र अपने कक्षा अनुसार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं यदि उन्हें कोई गड़बड़ी नजर आती है तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
आईए जाने रिजल्ट कैसे चेक करें:
1..सबसे पहले शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
2..इस वेबसाइट के होम पेज पर Result ऑप्शन दिखेगा। Result लिंक पर क्लिक करें।
3..यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालें।
4..इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा भरने हेतु दिया जाएगा।
5..कैप्चा को सही से भरे।
6..फिर submit पर क्लिक करें।
7..अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे सकता है।
8..आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।