IPS की कमी के मामले में देश में दूसरे स्थान पर मप्र

khabar pradhan

संवाददाता

26 March 2026

अपडेटेड: 7:01 PM 0thGMT+0530

IPS की कमी के मामले में देश में दूसरे स्थान पर मप्र

देश में 1300 IAS अफसर और 605 IPS अधिकारियों की कमी:

26 मार्च 2026:

मध्य प्रदेश भोपाल:

केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लोकसभा में दी जानकारी के अनुसार, देशभर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1300 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 605 पद खाली पड़े हैं। 1 जनवरी 2025 तक की स्थिति में आईएएस के सर्वाधिक 136 पद एजीएमयूटी कैडर में खाली हैं, वहीं आईपीएस की सर्वाधिक 63 पद ओडीशा कैडर में खाली हैं। मप्र में आईएएस के 68 पद और आईपीएस के 48 पद खाली पड़े हैं। आईपीएस की कमी के मामले में ओडीशा का बाद मप्र देश में दूसरे स्थान पर है।

लोकसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक देशभर में अखिल भारतीय सेवाओं के कुल 25 कैडर हैं। इन सभी कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 6877 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में केवल 5577 अधिकारी ही कार्यरत हैं। भारतीय पुलिस सेवा के कुल 5099 स्वीकृत पद हैं, इनमें से 4594 अधिकारी ही ऑन ड्यूटी हैं।

मध्य प्रदेश में भी हैं अफसरों की कमी:

अफसरों की इस कमी को लेकर कार्मिक मंत्रालय का कहना है कि रिक्तियों का आकलन और उन्हें भरना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। वर्ष 2012 से प्रत्येक सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के माध्यम से प्रति वर्ष 180 आईएएस उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। वर्तमान में आईएएस और आईपीएस दोनों सेवाओं में आरक्षित पदों का कोई बैकलॉग नहीं है। पिछले पांच वर्षों (2020-2024) के दौरान आईएएस में 245 ओबीसी, 135 अनुसूचित जाति और 67 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की सीधी भर्ती की गई है, जबकि आईपीएस में यह संख्या क्रमशः 255, 141 और 71 रही है। आईएएस की रिक्तियों में 4 प्रतिशत पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे जाते हैं। पदों को भरने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नियमित रूप से परीक्षाएं आयोजित करा रहा हैं।

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस महकमों के बड़े पदों पर अफसरों की भारी कमी बताई जा रही है।  केंद्र सरकार के द्वारा संसद में जो आंकड़े पेश हुए हैं उसके मुताबिक IAS अफसरों की कमी के मामले में मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर है । वही आईपीएस अफसरों की कमी के मामले में मध्य प्रदेश देशभर में चौथे नंबर पर है।  मध्य प्रदेश में पुलिस में 15% आईपीएस के पद खाली पड़े हुए हैं। मध्य प्रदेश में IAS  के 459 स्वीकृत पद है जबकि 391 वर्तमान में एमपी में पोस्टेड है । 68 अफसरों की कमी के साथ मध्य प्रदेश देश में आईएएस अफसरों की कमी के मामले में दूसरे नंबर पर है।
आईपीएस अफसर की बात करें तो स्वीकृत पद 319 है जिसमें से 271 वर्तमान में पोस्टेड है और 48 पद खाली पड़े हुए हैं।

टिप्पणियां (0)