पीएम आवास योजना में 1.31 करोड रुपए का घोटाला आया सामने:नये सीएमओ पर हुआ केस दर्ज
संवाददाता
27 March 2026
अपडेटेड: 5:11 PM 0thGMT+0530
27 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश /ग्वालियर:
प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ों का घोटाला:
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही गड़बड़ियों को लेकर आई EOW ग्वालियर ने डबरा नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ प्रदीप भदोरिया और एक संविदा कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । आरोप लगाया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर हितग्राहियों से रिश्वत लेकर उन्हें राशि से ज्यादा अनुदान दिलवाया । जिससे शासन को करीब 1.31 करोड रुपए का नुकसान हुआ । मामले की शुरुआत धर्मेंद्र सिंह हैप्पी की शिकायत के बाद शुरू हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2024 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई। EOW की ग्वालियर इकाई की जांच में सामने आया कि योजना के तहत हर हितग्राही को ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। इसके बावजूद आरोपियों ने 13 चयनित हितग्राहियों के खातों में तीन-तीन लाख रुपए की राशि पोर्टल के जरिए ट्रांसफर कर दी। तत्कालीन सीएमओ प्रदीप भदोरिया ने नियमों के खिलाफ संविदा कर्मी राहुल गुप्ता को पोर्टल संचालक और भुगतान प्रक्रिया के जिम्मेदारी दी थीं। जांच के बाद पता चला कि कई मामलों में ना तो जरूरी जियो टैगिंग की गई और ना ही फाइलों में नोटिशीट संचालन किया गया। इसके बाद भी सीधे PPA जारी कर भुगतान कर दिया गया।