शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग का साया:

khabar pradhan

संवाददाता

27 March 2026

अपडेटेड: 5:15 PM 0thGMT+0530

27 मार्च 2026:

मध्य प्रदेश सीहोर:

खुशियों पर फूड पॉइजनिंग का साया

सामूहिक भोज के बाद 70 को उल्टी-दस्त, तीन रेफर

इछावर तहसील के बावरिया नोआबाद गांव में शादी समारोह की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब सामूहिक भोज के बाद करीब 70 लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत के बाद इछावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 3 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार सुबह तक मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, हालांकि अब सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। बंसीलाल मेवाड़ा के पुत्र के विवाह उपरांत बुधवार शाम आयोजित रिसेप्शन में करीब 500 लोगों ने भोजन किया था। भोज में पूड़ी, दाल, रायता और गुलाब जामुन परोसा गया था। भोजन के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

टिप्पणियां (0)