कई बैंकों ने अपने एटीएम नियमों में किये बदलाव: 1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा:

khabar pradhan

संवाददाता

31 March 2026

अपडेटेड: 6:48 PM 0stGMT+0530

कई बैंकों ने अपने एटीएम नियमों में किये बदलाव: 1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा:


31 मार्च 2026

बैंकों ने अपने एटीएम नियमों में किया बदलाव:
1 अप्रैल से कई बैंकों ने अपने एटीएम के नियमों में कई बदलाव किए हैं। जिसमें फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट, कैश निकालने की लिमिट और अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज शामिल किए हैं।
इन बैंकों में एचडीएफसी बैंक ,पंजाब नेशनल बैंक ,बंधन बैंक शामिल है।
पंजाब नेशनल बैंक ने कई डेबिट कार्ड की विड्रोल लिमिट भी घटा दी है।  जबकि बंधन बैंक में फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या तय की है।
इसमें ज्यादा एटीएम इस्तेमाल करने पर हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 का अतिरिक्त टैक्स देना पड़ सकता है। ग्राहकों को ट्रांजैक्शन प्लानिंग डिजिटल पेमेंट और बैंक के नए नियमों की जानकारी रखना अब जरूरी हो गया है।

ग्राहकों को अब होना होगा सतर्क :

बैंकों के में ट्रांजैक्शन के नए नियमों के लागू होने के बाद ग्राहकों को अब एटीएम के इस्तेमाल करने से पहले यह जानकारी रखना जरूरी हो गया है। क्योंकि अब ATM से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। जो लोग ज्यादा एटीएम का इस्तेमाल करते हैं , उन्हें पैसे निकालने और बैलेंस चेक करने जैसी गतिविधियों को अब सीमित रखना होगा।

एटीएम के चार्ज संबंधित अलग-अलग बैंकों के नियम:
HDFC बैंक:
एचडीएफसी बैंक में यूपीआई से जो ट्रांजैक्शन किया जाएगा उसमें एटीएम पर फ्री पांच ट्रांजैक्शन मिलेंगे। दूसरे बैंक से एटीएम पर मेट्रो शहर में तीन फ्री ट्रांजैक्शन और नॉन मेट्रो शहरों में पांच फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा यूपीआई का विड्रोल पहले अलग से गिने जाते थे। अगर फ्री लिमिट में शामिल किए जाएंगे।

पीएनबी बैंक:
पंजाब नेशनल बैंक में कैश विड्रोल की लिमिट घटाई गई है। प्लैटिनम, गोल्ड, और बिजनेस कार्ड पर एक लाख की निकासी की जगह 50000 की गई है।  सिलेक्ट और सिग्नेचर कार्ड पर पहले डेढ़ लाख रुपए निकासी थी, जो 75000 की गई है और कुछ कार्ड पर लिमिट आधी की गई है।

बंधन बैंक:
बंधन बैंक ने  भी अपने फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या बदल दी है । अब अपने बैंक के एटीएम पर पांच फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मिलेंगे । और नों फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पहले की तरह रहेंगे‌।‌ दूसरे बैंक के एटीएम पर मेट्रो शहर में तीन फ्री ,नॉन मेट्रो में 5  फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।  यह लिमिट खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जाएगा।
बैंकों के यह नियम आरबीआई के दिशा निर्देशों के अनुसार तय किए गए हैं।  इससे एटीएम का इस्तेमाल कम होगा और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा।  सभी ग्राहकों को जरूरत है ,कि वे फ्री लिमिट का ध्यान रखें।  जरूरत से ज्यादा एटीएम इस्तेमाल करने पर 23 रुपए और जीएसटी का चार्ज अलग लगेगा।
यूपीआई ,नेट बैंक या मोबाइल एप्स से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। बैंक की वेबसाइट या बैंक की ऐप पर नई लिमिट चार्ज चेक कर सकते हैं।  मेट्रो और नॉन मेट्रो शहर में दूसरे एटीएम पर एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा और यह नियम 1 अप्रैल से चालू हो जाएंगे।

टिप्पणियां (0)