बैरसिया विधायक के वेयरहाउस में गेहूं रखने वाले 35 किसान किये गये ब्लैक लिस्ट:

khabar pradhan

संवाददाता

2 April 2026

अपडेटेड: 4:47 PM 0ndGMT+0530

बैरसिया विधायक के वेयरहाउस में गेहूं रखने वाले 35 किसान किये गये ब्लैक लिस्ट:


2 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/

भोपाल: गेहूं खरीदी प्रक्रिया 1 अप्रैल से 10 अप्रैल की गई है इसमें मुख्यतः बरदानों की कमी बताई गई थी।
सरकारी गेहूं खरीदी शुरू हुए बिना बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के भगवती वेयरहाउस में सरकारी बारदानों में गेहूं रखने वाले 35 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। गेहूं खरीदी की तारीख 10 अप्रेल कर दी गई है। इसमें इन किसानों के गेहूं नहीं लिए जाएंगे।

विधायक के पास चाबी कैसे पहुंची:
विधायक के वेयरहाउस को सरकारी खरीदी केंद्र के तौर पर चिह्नित किया गया था। इसकी चाबी वेयरहाउस कॉरपोरेशन के पास होना थी, लेकिन ये विधायक के पास कैसे पहुंची?
यहां रखे गेहूं को खरीदी शुरू होने से पहले बारदान कैसे मिले? इन सवालों की जांच की जा रही है। जिला नियंत्रण खाद्य एवं आपूर्ति सीएस जादौन का कहना है करीब 12 हजार बोरे गेहूं यहां रख दिया गया था।

अब इस वेयरहाउस को भी ब्लैक “लिस्ट कर दिया गया है।   एसीएस ने जांच के लिए टीम गठित की थी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। यहां तीन भाजपा नेताओं के वेयरहाउस के बाहर भी गेहूं रखा मिला। हालांकि इन पर कार्रवाई नही की गई।

किसान की चिंताः बारिश हो रही, खुले में गेहूं: मार्च-अप्रैल में हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी
है। उधर, सरकारी खरीदी की तारीख लगातार बढ़ाई जा रही है। किसानों का गेहूं निकल चुका, लेकिन खरीदी शुरू हुए बिना उसकी बिक्री नहीं हो सकती। जबकि वेयरहाउस खाली पड़े हैं, लेकिन किसान का गेहूं उसमें नहीं रखा जा सकता। जब जिले की टीम ने बैरसिया के करीब दस वेयरहाउस की किसानों ने यहां परिसर में जांच की तो पता चला, अपने-अपने गेहूं रख दिए हैं।

जिले में 82 वेयरहाउस, जिसमें65 कॉरपोरेशन के पास:

जिले के 82 वेयरहाउस है, जिनमें से गेहूं रखने वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने 65 को अधिकृत किया हुआ है। अब खरीदी शुरू होने के बाद पंजीकृत किसानों को बारदान मिलेंगे। स्लॉट बुक होगा और गेहूं की तुलाई होगी। बताया जा रहा है कि गेहूं की बंपर पैदावार के बीच उसे रखने की जगह कम पड़ रही है।

टिप्पणियां (0)