अमरीका में लाखों डॉलर से बने घर में गौ- माता के साथ किया गृह प्रवेश:

khabar pradhan

संवाददाता

5 April 2026

अपडेटेड: 5:41 PM 0thGMT+0530

वाशिंगटन :
5 अप्रैल 2026:

विदेश में बसे हिंदू नहीं भूले अपनी परंपरा:
वाशिंगटन/ हिंदू परंपरा में गाय को ‘गौ माता’ माना जाता है और नए घर में उसके प्रवेश को समृद्धि व नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति का प्रतीक जाता है। अमरीका के डलास सम्हाल में मिलियन डॉलर की  लागत से बने एक घर में हिंदू परिवार का ‘गृह प्रवेश’ और ‘गौ पूजन’ का अनुष्ठान बेहद चर्चा में है । कुछ स्थानीय रूढ़िवादी समूहों ने इसे आदिम संस्कृति कहते हुए इसकी आलोचना की। किंतु, भारतीयों का कहना था कि उनके लिए घर केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं बल्कि एक मंदिर है।
एनिमल ब्लेसिंग सेवा:
नॉर्थ टेक्सास में अब कई स्थानीय पशुपालक व व्यवसाय इस तरह की ‘लाइव एनिमल ब्लेसिंग’ सेवाएं दे रहे हैं। हिंदू परिवारों के बढ़ते प्रभाव व मांग को देखते हुए यह एक नए बिजनेस मॉडल के रूप में भी उभरा है, जिसे लेकर ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ जैसे संगठन खफा हो रहे हैं।

टिप्पणियां (0)