बोत्सवाना से आए 9 में से 6 चीते बाड़े में शिफ्ट
संवाददाता
7 April 2026
अपडेटेड: 1:42 PM 0thGMT+0530
7 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश /श्योपुर |
कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। बोत्सवाना से आए 9 चीतों में से 6 को क्वारंटाइन पूरा होने के बाद बड़े बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया है। पार्क प्रबंधन ने इन चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने के साथ हीक्वारंटाइन बाड़ों में रह रहे शेष 3 चीतों को भी जल्द शिफ्ट करने की बात कही है। साथ ही जानकारी दी है कि जो चीते क्वारंटाइन बाड़े में बंद थे, वे सभी टेस्ट में स्वस्थ पाए गए हैं। अधिकारी बताते हैं कि सभी 9 चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं।