मंदिर के लिए दान किए प्लॉट पर कब्जे को लेकर डंडे और तलवार चले

khabar pradhan

संवाददाता

7 April 2026

अपडेटेड: 1:52 PM 0thGMT+0530

7 अप्रैल 2026 :

मध्य प्रदेश/ भोपाल/

भोपाल खजूरी सड़क के ग्राम फंदा खुर्द में मंदिर के लिए दान किए गए एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। तलवारें भी चलीं। हमले में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों को आरोपी बनाया है।

खजूरी सड़क थाना प्रभारी नीरज वर्मा के मुताबिक, ग्राम फंदा खुर्द में कई साल पहले एक व्यक्ति ने 1000 वर्ग फीट का प्लॉट मंदिर के लिए दान किया था। इस प्लॉट पर चौहान परिवार मंदिर बनाना चाहता है। रविवार को हनुमंत चौहान के परिवार ने उक्त प्लॉट पर दो ट्रॉली भूसा डाल दिया। पड़ौसी धनराज मेवाड़ा के परिवार ने आपत्ति की कि चौहान परिवार प्लॉट पर कब्जा कर रहा है। जिस जमीन को मंदिर के लिए दान किया गया है, वह सरकारी जमीन है। सरकारी जमीन को मंदिर के लिए दान करने का अधिकार सरकार का है। रविवार रात करीब 9 बजे खजूरी सड़क पुलिस ने हनुमंत चौहान, रामभरोसे चौहान, चांद सिंह मेवाड़ा, राजेश चौहान, कमलेश चौहान, नरेश चौहान, ओमप्रकाश चौहान और अनिल चौहान के खिलाफ मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

टिप्पणियां (0)