आईपीएल रोकने की मांग खारिज : कोर्ट ने कहा मैच देखकर आनंद लीजिए :

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2026

अपडेटेड: 3:23 PM 0thGMT+0530

8 अप्रैल 2026

चैन्नई | मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीएल मैचों को स्थगित करने या चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मैचों की तारीख बदलने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ आशंका के आधार पर ऐसी याचिकाओं पर विचार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आपने मैच देखा, आनंद लिया। आगे के मैच भी आनंद से देखिए। अदालत ने यह भी नोट किया कि याचिका दायर होने के बाद भी एक मैच हो चुका है और उसमें नियम उल्लंघन का कोई ठोस उदाहरण सामने नहीं आया। याचिकाकर्ता ने वैकल्पिक तौर पर मांग की थी कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए और मैच के दौरान किसी भी राजनीतिक प्रतीक या प्रचार को रोका जाए। इस पर कोर्ट ने साफ कहा कि चुनाव से जुड़े मामलों की निगरानी का अधिकार चुनाव आयोग के पास है। अगर कहीं उल्लंघन होता है तो संबंधित पक्ष आयोग से संपर्क करे।

टिप्पणियां (0)