नारायण साईं से जानकी को मिला तलाक, 3 माह में देना होंगे 2 करोड़
संवाददाता
8 April 2026
अपडेटेड: 4:52 PM 0thGMT+0530
इंदौर: फैमिली कोर्ट ने सुनाया फैसला:
8 अप्रैल 2026:मध्य प्रदेश/ इंदौर/
दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता आसाराम के बेटे नारायण साईं और उसकी पत्नी जानकी हरपलानी के बीच तलाक हो गया है। कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के मुताबिक नारायण को जानकी को 3 माह में 2 करोड़ देने होंगे। जानकी की ओर से वकील अनुराग गोयल ने इसकी पुष्टि की है। गोयल ने बताया कि कोर्ट ने 2 अप्रेल को तलाक की मंजूरी दी थी, जिसकी डिक्री 7 अप्रैल को जारी हुई। जानकी ने नारायण से तलाक के साथ एलमिनाई के रूप में पाँच करोड़ रुपए की एकमुश्त राशि की मांग की थी।
जानकी के लगाया आरोप:
नारायण-जानकी की शादी 22 मई 1997 को हुई थी। जानकी ने आरोप लगाए थे कि नारायण ने मानसिक यातना दी। इसी आधार पर तलाक मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया था कि नारायण ने विवाहित होने के बावजूद राजस्थान में एक साधिका से विवाह कर लिया और उससे एक संतान भी है।