14 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश मुरैना:
मध्य प्रदेश के मुरैना में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी अंबा के कुथियाना का निवासी है और घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था । पुलिस लगातार कई टीम बनाकर दबिश दे रही थी और कल रात चंद्रपुर थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मुरैना लाकर न्यायालय में पेश किया गया । जहां से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में इस मामले में सह आरोपी ट्रैक्टर मालिक और भाजपा नेता सोनू चौहान और पवन तोमर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है । मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था। ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी पहले अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था और इस घटना को अंजाम देने के बाद वह अहमदाबाद में ही कहीं छुप गया था। तभी पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply