14 April 2026
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका उपलब्ध है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों में नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 1 मई 2026 (शाम 6 बजे तक) निर्धारित की गई है। प्रमुख पदों की जानकारी देखें-
-असिस्टेंट कीपर (संस्कृति मंत्रालय) – 01 पद
-सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II (DRDO, रक्षा मंत्रालय) – 07 पद
-लाइव स्टॉक ऑफिसर (पशुपालन विभाग) – 08 पद
-कुल पद – 16
-आयु सीमा: 30 से 35 वर्ष (पद अनुसार)
-वेतनमान: लेवल 7 से लेवल 10 तक
यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका है।


Leave a Reply