15 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल:

अभी हाल ही में भोपाल के पास स्थित हलाली डैम क्षेत्र से ट्रैकिंग डिवाइस लगाकर एक गिद्ध को खुले आसमान में छोड़ा गया था ‌ वन विभाग की टीम लगातार इसकी उड़ान की निगरानी भी कर रही थी। शुरुआत में यह बिल्कुल सामान्य रहा किंतु यह धीरे-धीरे राजस्थान की तरफ आगे बढ़ा। कुछ ही समय बाद ट्रैकिंग सिस्टम की डिवाइस से इस गिद्ध की लोकेशन पाकिस्तान के सीमा के अंदर पाई गई।
यह गिद्ध राजस्थान की तरफ उड़ान भरते हुए पाकिस्तान के खानेवाल क्षेत्र में पहुंच चुका था। पाकिस्तान पहुंचने के बाद इस गिद्ध की डिवाइस का सिग्नल बंद हो गया। सिग्नल बंद होते ही वन विभाग की टीम और वर्ल्ड वाइड लाइफ फेडरेशन की टीम ने पाकिस्तान की वर्ल्ड वाइड फेडरेशन टीम और वहां के वन विभाग की टीम से संपर्क करके गिद्ध की जानकारी मांगी।

स्थानीय लोगों की मदद से गिद्ध दोनों देशों की टीमों के सक्रिय होने से किसी की तलाश शुरू की गई और पाकिस्तान के खानेवाल इलाके से इसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
रेस्क्यू करने के बाद इसे वन्य जीव सेंटर में रखा गया है। काफी लंबी दूरी तय करने के कारण काफी थकान महसूस कर रहा था। पाकिस्तान के वन्य जीव सेंटर में इस गिद्ध का इलाज और देखभाल की जा रही है। यह घटना एक सामान्य घटना है , किंतु एक गिद्ध का यह हैरतअंग्रेज सफर वन्य जीव विशेषज्ञों को भी हैरान कर रहा है।