20 अप्रैल 2026:

बेजान चेहरे की बेजान त्वचा से परेशान है अपनायें घर में ही तैयार नेचुरल स्क्रब पाउडर:
यदि चेहरे की बेजान और टैनिंग हो रही त्वचा से आप परेशान है, ग्लास स्किन पाना चाहते हैं , और केमिकल फ्री चीजें इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर हीबना सकते हैं — एक बेहद असरदार नेचुरल स्क्रब पाउडर– इसको  नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है और चेहरे में निखार आता है।
इस प्राकृतिक स्क्रब पाउडर आपके इस्तेमाल से बेजान सी त्वचा में जान आ जाती है। महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स में खर्च करने की कोई जरूरत नहीं। पार्लर में महंगे फेशियल करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

धूप में निकलने से,धूल और पॉल्यूशन के कारण हमारे चेहरे की स्किन अपनी नेचुरल प्राकृतिक चमक खो देती है । बार-बार फेशियल करना हर किसी के लिए संभव भी नहीं होता ।

तो आईए जानते हैं एक ऐसा प्राकृतिक स्क्रब पाउडर , जो त्वचा को अंदर से साफ करके ग्लोइंग स्किन बनाता है।
यह स्क्रब स्किन के ऊपर जमी हुई गंदगी को हटाता है, डीप क्लीनिंग करता है । इसके नियमित इस्तेमाल से स्क्रीन में जमा हुई डेड स्किन धीरे-धीरे निकल जाती है, और चेहरा फ्रेश मुलायम और हेल्दी दिखने लगता है । इसका असर लंबे समय तक दिखाई देता है और उम्र जैसी ठहर सी जाती है। यानी चेहरे की स्किन को देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि आप कितनी उम्र के हैं।
यह स्क्रब त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसमें इस्तेमाल की गई सारी चीज प्राकृतिक है और त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचती। यह गहराई से त्वचा को साफ करती है।
आईए जानते हैं यह स्क्रब कैसे बनाते हैं:

सूखे गुलाब की पत्तियां लें –दो बड़े चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर –दो चम्मच मसूर दाल का पाउडर– दो चम्मच
मूंग दाल का पाउडर– दो चम्मच
चावल का आटा — एक चम्मच

इन सभी चीजों को मिक्स करके बारीक पीस लें और एक एयर टाइट कांच की बोतल में बंद कर रख दें।  यह स्क्रब पाउडर लंबे समय तक खराब नहीं होता।

इस्तेमाल करने का तरीका:

इस स्क्रब की दो चम्मच एक बॉउल में ले उसमें थोड़ा गुलाब जल ,कच्चा दूध या दही मिलाकर एक पेस्ट बनाएं । इस पेस्ट को अपने चेहरे पर, गर्दन पर हल्के हाथों से स्क्रब करें । 5 से 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें । हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह हमारे त्वचा की टैनिंग को कम करता है। त्वचा में कसावट लाता है, त्वचा को गहराई से साफ करता है । डेड स्किन हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है और चेहरे को प्राकृतिक ग्लो देता है। वैसे तो यह स्क्रब सभी नेचुरल चीजों से बना है त्वचा को सॉफ्ट व मुलायम रखता है । इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है, फिर भी कभी-कभी किसी को किसी चीजों से एलर्जी हो सकती है इसलिए इस्तेमाल करने के पहले थोड़ा सा टेस्ट जरूर कर लें।
इस स्क्रब पाउडर को हफ्ते में 2 से 3 बार आप इस्तेमाल कर सकते हैं।