26 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आरा पहाड़ियों के बीच एक प्राइवेट चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एक निजी विमान था,जो जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र से रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद पहाड़ी इलाके में आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार भी उठता हुआ देखा जा रहा है।
दिमाग में कितने लोग सवार थे फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है । राहत और बचाव कर शुरू किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार यह निजी चार्टर विमान जमीन से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। यह विमान जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ है ,वह काफी घना पहाड़ी इलाका है जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।

इस विमान पायलट और को-पायलट की मौके पर मौत हो गई है। इसके अलावा विमान में कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं, अभी इसकी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विमान पहाड़ी के ऊंचे हिस्से से टकरा गया। जिसमें विमान में भीषण आग लग गई। शायद विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक नियंत्रण होने या खराब मौसम की वजह से सीधे आरा पहाड़ी की ढलान से टकरा गया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और पूरे इलाके में आग और धुआं फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल एसएसपी उमेद सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव दल मलबे तक पहुंचकर शवों को निकालने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम में राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है । हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Leave a Reply