22 अप्रैल 2026
नई दिल्ली:
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री और भाजपा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कह दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी। इसके बाद bjp नेताओं ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए और खड़गे के बयान को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।
भाजपा का पलटवार
पुरी से सांसद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि यह सब जानबूझकर किया गया है। ‘कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का मसीहा कहती है और मोदी को आतंक वादी l
संबित पात्रा ने कहा कि देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री को आतंकी कहना कोई भूल नहीं है। अगर वह अब सफाई दे रहे हैं तो आप याद रखिए, ये कांग्रेस का जानबूझकर किया गया षड्यंत्र है। कुछ दिनों से हम सभी देख रहे हैं कि कांग्रेस के तमाम नेताओं समेत राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं l
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने भाषणों में मोदी के लिए तू तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आज तो हद हो गई, जब राहुल गांधी के कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा l
कांग्रेस अध्यक्ष को माँगनी होगी माफी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खड़गे के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए खड़गे को माफी माँगनी चाहिए। भविष्य में उन्हें इस तरह की देश टिप्पणी से बचना चाहिए। आज में अलग प्रकार का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस एक के बाद एक ऐसी गलतियां कर रही है, जिसके कारण उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेसियों को अपने अतीत और आचरण पर गौर करना चाहिए।
क्या कहा था खड़गे ने
चेन्नई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने अन्नाद्मुक के भाजपा के साथ गठबंधन करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं, जबकि वे समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है। इसी दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री के लिये आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया।
हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने विवाद के बाद तुरंत अपने बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री एक
आतंकवादी है। मेरे कहने का मतलब यह था कि वह लोगों और राजनीतिक दलों को डराने-धमकाने कार्य करते हैं। खड़गे ने सफाई दी कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा धमकियां देते हैं और उनके आचरण से राजनीतिक गलियारों में डर का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की कारर्यशैली सवाल उठाना था, न कि उन पर कोई व्यक्तिगत हमला करना।


Leave a Reply