22 अप्रैल 2026:
पहलगाम हमले के पहली बरसी पर भारतीय सेना ने जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया!
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ बेहद सख्त और निर्णायक संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। यदि भारत के विरुद्ध कोई भी दूस्साहस किया जाएगा तो उसका जवाब निश्चित मिलेगा। और न्याय जरूर मिलेगा।
भारतीय सेना ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र:
भारतीय सेना ने आतंकवाद के विरोध में कार्रवाई के जिक्र में कहा कि ऑपरेशन महादेव तो होना ही था, साथ ही यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है।
पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। जिस पर कड़ा संदेश देते हुए भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जवाब देते हुए कहा है कि हर दुस्साहस का जवाब निश्चित मिलेगा।

पहलगाम हमले की पहली बरसी पर ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को याद करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सख्त हिदायत दी है। और कहा है कि भविष्य में पहलगाम जैसे कृत्यों को अगर अंजाम देने की कोशिश की तो कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।
आपको बता दें पहलगाम हमले पर भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 88 घंटे का संघर्ष हुआ । जिसमें 10 मई को आपसी सहमति से भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए।
लेकिन भारत ने साफ शब्दों में कहा की कार्रवाई थमी जरूर है मगर ऑपरेशन सिंदूर जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद के आगे भारत नहीं झुकेगा:
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 हिंदू नागरिकों की जान गई थी । जहां धर्म पूछ कर गोली मारी गई थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘इस पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ झुकाने वाला नहीं है । आतंकियों की साजिश कभी सफल नहीं हो सकेंगी और देश मजबूती से उनका सामना करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर कहा:
देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है भारत शांति प्रिय देश है। लेकिन अपनी सुरक्षा और समझौता के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारत की शक्ति देखी है । अब हमारी सैन्य क्षमता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमारे सभी पड़ोसी ठीक है सिर्फ एक पड़ोसी कुछ ना कुछ परेशानी पैदा करता रहता है।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि:
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकवाद को न भूलेंगे ना माफ करेंगे। उन्होंने जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पहलगाम की आतंकी हमले की आज पहली बरसी है । पहलगाम की बैसरन घाटी में एक वर्ष पूर्व 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 हिन्दू निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस कायराना कृत्य को हम ना भूलेंगे ना कभी माफ करेंगे।


Leave a Reply