23 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश/ खरगोन:
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव इलाके में एक धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बरनाला गांव के एक युवक बबलू दागोड ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। इस युवक बबलू ने आरोप लगाया कि बुधवार 22 अप्रैल को दोपहर करीब 12:00 बजे वह सेल्दा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था ,तभी उसे राजू बडोले के घर के पास बाहर काफी भीड़ दिखाई दी। जब वह अंदर पहुंचा तो वहां एक हैरान करने वाला मामला सामने दिखा।
घर के अंदर मौजूद लोगों ने उसे ईसा मसीह की प्रार्थना करने के लिए कहा और पारंपरिक हिंदू देवी देवताओं की पूजा ना करना ,तिलक ना लगाना और अपने धर्म को छोड़ने के लिए कहा गया । यहां तक की अपने धर्म से संबंधित पारंपरिक रीति रिवाज को भी छोड़ने के लिए कहा गया। उसे यह भरोसा दिलाया गया कि ईसाई धर्म को अपनाने से वह हमेशा स्वस्थ रहेगा और जीवन में आ रही सारी परेशानियों से उसे मुक्ति मिल जाएगी।  इसके अलावा उसे नए धर्म के फायदे भी गिन गिन कर बताए गए।

इस घटना के बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद भीकनगांव थाना क्षेत्र की बमनाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है । फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।