24 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में हुई नई नियुक्तियां:
मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर राजनीतिक नियुक्तियों में राज्य अनुसूचित जनजाति एसटी आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति एससी आयोग में अध्यक्षों और सदस्यों की नई नियुक्तियां की हैं।
जिसमें अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने हैं रामलाल रौतेल और अनुसूचित जनजाति के आयोग के अध्यक्ष की कमान डॉ कैलाश जाटव को दी गई है।

अनुसूचित जाति आयोग की कमान:
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की कमान जारी आदेश के द्वारा कैलाश जाटव को दी गई है । उनके साथ रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को भी इस विभाग का सदस्य बनाया गया है। इस आयोग का कार्यकाल 3 साल का तय किया गया है।
अनुसूचित जनजाति आयोग की कमान:
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की कमान रामलाल रौतेला को दी गई है।  बालाघाट जिले से यह पूर्व विधायक भगत नेताम और बैतूल की घोड़ाडोंगरी सीट से विधायक रह चुके मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य बनाया गया है।

इस आयोग में अनुसूचित जाति विकास के आयुक्त या संचालक भी पदेन सदस्य होंगे ।

बाल और महिला संरक्षण आयोग में भी पदस्थापना:
जहां लंबे समय से खाली महिला आयोग के अध्यक्ष पद के लिए रेखा यादव और बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष के लिए डॉ निवेदिता शर्मा के नाम तय किए गए हैं । हालांकि इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन इसके आदेश संभवतः एक-दो दिन में जारी किए जाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि रामलाल रौतेल और कैलाश जाटव को एससी एसटी आयोग का अध्यक्ष बनाकर सत्ता संगठन ने जमीनी स्तर पर काम करने का इनाम दिया गया है।  दोनों भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति क्षेत्र के जमीनी नेताओं में गिने जाते हैं। रौतेला अनूपपुर जिले से एक बार विधायक रह चुके हैं दूसरी बार हार गए थे।  मोहन यादव की सरकार ने उन्हें राज्य स्तरीय कोल जनजाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष भी बनाया था। जहां कैलाश जाटव प्रदेश भाजपा में एससी मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं । वे गोटेगांव से विधायक भी रहे हैं।