25 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल:
भोपाल के बरकतुल्लाह से संबंधित कॉलेज में बीए,बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए ,बीपीईएस और होम साइंस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रथम द्वितीय अतिथि वर्ष की परीक्षाएं कल से शुरू हो गई है। इन परीक्षाओं में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए । इन परीक्षाओं के लिए 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । यह परीक्षाएं 15 मई तक चलेगी । इसके अलावा चौथे वर्ष की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होंगी।
किंतु इन परीक्षाओं के बीच उत्तर पुस्तिकाओं की कमी एक बड़ी परेशानी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय को करीब 9 लाख की आवश्यकता है जबकि शुरुआत में इससे आधी काॅपियां ही उपलब्ध कराई गई है।
15 मई से प्रथम वर्ष के अलग-अलग परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जिनके लिए 5 से 6 लाख कापियों की और भी जरूरत पड़ सकती है । उत्तर पुस्तिकाओं की खरीदी प्रक्रिया पर कार्य परिषद ने आपत्ति जताई है। बिना अनुमोदन खरीदी और टेंडर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में 75 केंद्रों पर शुरू हुई UG परीक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं की कमी बनी बड़ी परेशानी:


Leave a Reply