27 अप्रैल 2026:
आईपीएल 2026:
वैभव सूर्यवंशी के बदले में हो सकती है ए आई चिप : कराई जाए जांच:

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखकर हर कोई उनका फैन बन रहा है । कई लोग  तो उनकी बल्लेबाजी को देखकर हैरान भी है । 36 गेंदों पर शतक लगाने के बाद अब उनके खेल की चर्चा भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी होने लगी है। वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से हैरान होकर पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट भी अनोखे बयान दे रहे हैं ।‌उनका कहना है कि वैभव के बल्ले में कोई एआई चिप् लगी हुई है उसे टेस्ट करने के लिए भेजा जाना चाहिए।

पाकिस्तान क्रिकेट विशेषज्ञ के अनोखे बयान:
इस हैरानी भरे बयानों में पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेट विशेषण के नौमान नियाज ने तो अनोखा ही बयान दे दिया।  उन्होंने अपने यूट्यूब लाइव शो में कहा कि वैभव के बल्ले को जांच के लिए लैब भेजना और टेस्ट करने की भी बात कही ।  कोई इतनी कम उम्र में इतना लाजवाब खेल कैसे खेल सकता है।  उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में शतक लगाया। उन्होंने कहा कि यह बच्चा है ।‌इसके बारे में सोचिए उसका बेड चेक कराया जिस तरह से वादा डोप टेस्ट होता है।  इस तरह वैभव को भी लैब में भेजिए शायद उसके बल्ले में कोई एआई चिप लगी हो। ऐसा शानदार खेल लाजवाब है और वैभव के खेल ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह तो अभी 16 साल का भी नहीं है । क्योंकि जब ज्ञम 18 साल के होते हैं तब हमारी बॉडी, हड्डियां, बायसेप्स ,ट्राइसेप्स बनने शुरू होते हैं ।‌जब वह पैदा हुआ होगा तब तो विराट कोहली वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे। और अभी वह सिर्फ 15 वर्ष का ही है और इतना बड़ा कमाल।

36 गेंदों में शतक:
वैभव सूर्यवंशी अभी इस सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं ।उनके नाम 8 मैचों में आठ पारियों में 357 रन दर्ज किया जा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 234.287 बन चुका है। और उनका औसत रेट 44.6 2 का रहा है।  उन्होंने सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए साथ ही 31 चौके उनके बल्ले से निकले।  यही कारण है कि यह 15 वर्षीय खिलाड़ी की चर्चा हर जगह हो रही है