29 अप्रैल 2026:
मुंबई :
पशु संरक्षण केंद्र वनतारा के संस्थापक अनंत अंबानी ने कोलंबिया सरकार से 80 दरियाई घोड़ों (हिप्पो) को मारने की योजना पर रोक लगाने की अपील की है। अनंत अंबानी ने इन दरियाई घोड़ों को वनतारा में लाने का प्रस्ताव दिया है। कोलंबिया की पर्यावरण मंत्री इरेन वेलेज को लिखे पत्र में अनंत अंबानी ने इन जानवरों की शिफ्टिंग के लिए धन देने का भी प्रस्ताव दिया है। हाल ही में कोलंबिया प्रशासन ने एक निजी चिड़ियाघर से बरामद इन 80 हिप्पो को मारने की अनुमति दी है। कोकीन तस्कर पाब्लो एस्कोबार ने 1980 में चार दरियाई घोड़े मंगाए थे। 1993 में उसकी मौत के बाद से ये लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 45 वर्षों में इनकी संख्या 45 गुना बढ़कर ग्रामीणों के लिए खतरा बन गई है।


Leave a Reply