नई दिल्ली :
2 मई 2026:
नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब कमर्शियल उड़ाने शुरू होने जा रही है। यह कमर्शियल उड़ाने 15 जून 2026 से शुरू होने की तैयारी है। जिससे एनसीआर को नया एयर कनेक्टिविटी हब मिल सकेगा।
जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था । इसके बाद एरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी मिलते ही उड़ानों का रास्ता साफ हो गया। अब 15 जून को इंडिगो अपनी पहली फ्लाइट यहां से ऑपरेट करेगा।


Leave a Reply