13 मई 2026 :
मध्य प्रदेश :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश सरकार ने आज13 भी को लाड़ली बहना योजना के तहत 36वीं किस्त जारी किया । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की।यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की गई, जिससे पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोटेगांव में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम के बाद लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की गई। साल 2023 में हुई योजना में अब तक 36 किस्तों के जरिए 55 हजार 926 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है।
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी महिलाओं के कल्याण की योजना है इस योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब हर महिला को ₹1000 लाडली महिला योजना के अंतर्गत दिए जाते थे ।इसके बाद राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और अब लाडली बहन योजना के अंतर्गत हर महिला को ₹1500 महीने मिल रहे हैं।
इस योजना में 1250 से बढ़ाकर अब 1500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। जिसे लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है । सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ परिवार के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य में भी मदद मिल रही है। लाभार्थी महिलाएं योजना की भुगतान स्थिति आधिकारिक पोर्टल पर भी चेक कर सकती हैं।


Leave a Reply