17 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और जंग की हालत के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर मिली है। करीब 20,000 टन एलपीजी लेकर एक सिमी मालवाहक जहाज ने सफलतापूर्वक हार्मुज स्ट्रीट को पार कर लिया और गुजरात के कांधला के दीनदयाल पोर्ट पर सुरक्षित रूप से पहुंच चुका है।
आपको बता दें कि इस सिमी कैरियर मालवाहक जहाज ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रीट को पार किया था। इस सिमी जहाज में 13 क्रू  मेंबर के अलावा  आठ यूक्रेनी नागरिक और 13 फिलीपींस के नागरिक शामिल थे।

भारत सरकार के बेहतर तालमेल के कारण हुआ संभव:
सफलतापूर्वक होर्मुज स्ट्रीट  को पार करने वाला यह सेमी करियर मालवाहक जहाज 11वां एलपीजी टैंकर बन चुका है । जो बेहद सुरक्षा निगरानी अभियानों के तहत सुरक्षित गुजरात पोर्ट पर पहुंचा।
पश्चिम एशिया के संघर्ष के दौरान भारत सरकार के बेहतरीन समन्वय से महानिदेशक जहाजरानी, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बीच बेहतर तालमेल के कारण ही मालवाहक टैंकर  सफलतापूर्वक भारत पहुंचा।
ऊर्जा आपूर्ति पर विश्व में है भारी दबाव:
वैश्विक  परिप्रेक्ष्य में ऊर्जा आपूर्ति पर पूरे विश्व में भारी दबाव है।  पिछले कुछ महीनो से पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत में कच्चा तेल भंडार फरवरी के अंत तक 107 मिलियन बैरल से घटकर केवल 91 मिलियन रह गया था।
इस जहाज के सफलतापूर्वक भारत आने से विश्लेषकों का मानना है कि इससे भारत को थोड़ी राहत मिलेगी। किंतु यदि आपूर्ति में बाधाएं लंबे समय तक जारी रही तो मजबूरन परिचालन और तेल प्रोसेसिंग का स्तर भारत के रिफाइंडरों को कम करना होगा।