Share


19 May 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

20 मई बुधवार को मेडिकल स्टोर की हड़ताल:MP के 41 हजार केमिस्ट भी इस बंद में शामिल:

कल 20 मई बुधवार को ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन ने देश भर में दवा की दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया है। इस हड़ताल में मध्य प्रदेश के 41 हजार केमिस्ट में शामिल होंगे।

,ऑल इंडिया केमिस्ट संगठन का कहना है कि ई -फार्मेसी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर ऑफलाइन मेडिकल स्टोर का कारोबार खत्म कर रही है। कई बार प्रतिबंधित दावों की भी ऑनलाइन बिक्री हो जाती है ,जो मरीज के साथ-साथ समाज के लिए भी खतरनाक है। जिससे देश भर के 12 लाख से ज्यादा दवा दुकानों के केमिस्ट बंद रखेंगे।
मध्य प्रदेश में भी रहेगा असर:
मध्य प्रदेश के केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए, भारी डिस्काउंट बंद किया जाए और प्रतिबंधित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उनका कहना है कि सरकार इस बारे में ध्यान नहीं दे रही है इसलिए हमें मजबूरी में यह हड़ताल करनी पड़ रही है।
केमिस्ट एसोसिएशन ने मरीजों से कहा है कि जरूरी और नियमित दवाई पहले से ही अपने पास रख लें ।
जिससे कभी आपातकालीन दावों के लिए परेशान ना होना पड़े।
अस्पतालों के अंदर स्थित मेडिकल स्टोर और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे।


Share