Share


26 मई 2026 :मंगलवार
खबर प्रधान डेस्क :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

मध्य प्रदेश में सरकार ने ईद उल जुहा के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है।  पहले यह अवकाश 27 मई को होना था, अब यह अवकाश 28 मई गुरुवार को किया जा रहा है।  सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने यह संशोधित अधिसूचना जारी की है और पूर्व में घोषित 27 मई के अवकाश को निरस्त कर दिया है।   negotiable instruments act एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक और सामान्य अवकाश 28 मई को तय कर दिया है ‌ इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 27 मई को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय तय समय के अनुसार खुले रहेंगे और 28 मई को ईदउलजुहा  का अवकाश रखा गया है।


Share