26 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश /इंदौर/
इंदौर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। दरअसल सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर फूड सेफ्टी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की । जिसमें हेडली पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में गंदगी और कॉकरोच मिले। इनमें 17 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। हेडली पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट के किचन में और स्टोरेज एरिया में भयंकर गंदगी दिखी जहां कॉकरोच थे ,जला हुआ तेल, खुले में रखा हुआ खाद्य सामग्री, खुले डस्टबिन और खाद्य पदार्थ जो बिना ढके हुए रखे हुए थे।
खाद्य विभाग ने शिकायत दर्ज कर नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।
इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यदि जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमिततायें पाई जाती हैं तो FIR, जेल और यहां तक की रासुका के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।
सीएम हेल्पलाइन पर हुई थी शिकायत:
खाद्य इंस्पेक्टर की एक टीम ने बताया कि यह शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर मिली थी । जिसमें मंचूरियन राइस और खराब पनीर रोल दिए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने ओल्ड कोलकाता रोल पर छापामारी की थी। FSSAI के विशेष अभियान के तहत जी आर मार्ट और mr.bean से इंपोर्टेड फूड उत्पादों के 12 नमूने लिए गए थे।
सबसे बड़ी कार्रवाई हेडली पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पर:
खाद्य विभाग के इस विशेष अभियान के तहत हेडली पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट के किचन में गंभीर अनियमितताएं पाई गई । जहां स्वच्छता का उल्लंघन, कॉकरोच ,जला हुआ तेल, खुला डस्टबिन ,बिना कवर किया हुआ खाद्य सामग्री मिली। इसके अलावा पनीर, दही, जला हुआ तेल के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। और हेडली पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट के संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है।
कलेक्टर शिवम वर्मा इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। टीम ने कहा है कि सैंपल्स की जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन कार्रवाई करेगा।


Leave a Reply