Share

जब जनता पर हमला हो रहा था तब टीएमसी ठहाके लगा रही थी – केके शर्मा

31 May 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
पश्चिम बंगाल:
पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने अब तक  पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  लेकिन इस बीच एक बड़ा हैरान करने वाला मामला भी सामने आया है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है जिसमें पुलिस ने बताया है कि  पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंध सोनारपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व विधायक रह चुकी लवली मैत्रा के साथ  सामने आया है।  

पुलिस ने जिसे किया अरेस्ट , वो निकला TMC विधायक से संबंधित:

तृणमूल कांग्रेस (TMC) राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर  हुए हमले की जांच में एक नया और बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। इसके बाद से अब सवाल उठाए जाने लगे हैं कि यह मामला सिर्फ एक हिंसा का था या पार्टी के अंदर चल रही अंदरूनी मतभेदों को लेकर था।
पुलिस ने इस मामले को लेकर जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उन गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती, आकाश गयान, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास और देबाशीष दत्ता का नाम शामिल है।  इन आरोपियों में से तपन माइती और आकाश को घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था, जिन्हें जांच के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  बताया जा रहा है कि तपन माइती और निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के करीबी माने जाते थे।  वहीं, काजल दास और देबाशीष दत्ता का भी पूर्व विधायक से संबंध बताया जा रहा है।
आकाश गयान के बारे में भी जानकारी आई सामने ?

इस मामले में जिस शख्स को  गिरफ्तार किया है, जो इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।  उसकी मां ने यह माना है कि वह पार्टी से जुड़ा हुआ था और चुनावों के दौरान नियमित रूप से टीएमसी  के बूथों पर बैठता था।  उन्होंने कहा कि उनके बेटे के पास अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई निजी दुश्मनी रखने का कोई भी कारण नहीं था। 

उन्होंने बताया कि आकाश शनिवार (30 मई, 2026) को घटना के बाद हर रोज की तरह घर लौटा  और  फिर बाद में पास के मैदान में फुटबॉल खेलने  चला गया था। उसी रात पुलिस उसे अपने साथ ले गई।  आकाश की मां का यह भी कहना है कि परिवार को अब तक उसकी गिरफ्तारी का सही कारण नहीं बताया गया है।
कौन है निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय?
अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी निर्मल्य सेनगुप्ता भी है, जिसे जॉय सेनगुप्ता के नाम से भी जाना जाता है।‌ जॉय स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है।  पुलिस ने इस मामले में जॉय को  भी गिरफ्तार किया है।  जबकि उसके परिवार ने आरोपों से साफ इनकार करते हुए कहा  है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है । जिसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह घटना सिर्फ हिंसा का एक अन्य मामला था या फिर पार्टी के भीतर गहरे मतभेंदों की तरफ इशारा करती है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा ने कहा:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक  केके शर्मा का कहना है कि जब बंगाल की जनता पर जुल्म हो रहा था, तब टीएमसी ठहाके लगा रही थी । अब जब जनता जवाब दे रही है तो जनता से डर कर भाग रहे हैं।
उन्होंने  टीएमसी की कार्य प्रणाली और उनके नेताओं के रवैया , जनता का आक्रोश इस घटना का मुख्य जिम्मेदार बताया है।


Share