1 June 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
गुजरात/ अहमदाबाद:
अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में (आरसीबी)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फिर एक बार इतिहास रच दिया । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से शिकस्त दी। और ऐसा करने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन गई आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। शुरुआत में RCB 17 सीजन खाली हाथ रही , फिर दूसरी बार खिताब जीता, जबकि पांच सीजन में तीसरी बार फाइनल खेल रही गुजरात दूसरी ट्रॉफी जीतने से चूक गई। सबसे रोचक बात यह रही कि गुजरात ने यह मैच घरेलू मैदान पर हारा। टीम इस सीजन यहां पिछले पांच मैच लगातार जीत चुकी थी, जिसमें उसने आरसीबी को भी हराया था। पिछले दो मैच तो उसने यहां 82 और 89 रन से जीते थे, जो लीग इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत भी हैं। हालांकि, फइनल में टीम दबाव में वह गई।
आरसीबी ने टॉस जीता और गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया गुजरात 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी, जो इस सीजन की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी गिल और साईं के 700 रन पावर प्ले में ही पवेलियन लौट गई।
मैच के हीरो बने विराट कोहली:
मैच के हीरो विराट कोहली ने 42 गेंद में नाबार्ड 75 रन बनाकर एक बार फिर विजय छक्का लगाया और साबित कर दिया कि उन्हें चीज मास्टर क्यों कहा जाता है।
आईपीएल में कोहली का सबसे तेज अर्धशतक 25 गेंद में 52 रन बनाए।
फाइनल में कोहली ने तीन छक्कों और 9 चौकों के साथ नाबाद 75 रन बनाए इसी के साथ आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे तेज 50 बनाया। 2018 में राजस्थान के खिलाफ 26 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक बनाया था।
सीजन के तीन सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग कर रही गुजरात की टीम 155/8 के स्कोर तक पहुंच सकी। गिल (10), सुदर्शन (12) चौथे ओवर में ही 26 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर (50*) ने जैसे-तैसे टीम को 150 के पार पहुंचाया। बटलर (19), निशांत सिंधु (20) समेत अन्य कोई बल्लेबाज 20 रन के पार भी नहीं पहुंचा। सीजन की दूसरी बेस्ट गेंदबाजी यूनिट आरसीबी की ओर से रसिख ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर और हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए।
200+ के स्ट्राइक रेट से कोहली की फिफ्टी: 10 साल बाद अर्धशतक:
आरसीबी 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य तक पहुंच गई। विराट (75*) और वेंकटेश (32) ने 4.3 ओवर में 62 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके बाद टीम कभी चेज में पिछड़ती नहीं दिखी। कोहली ने 208 के स्ट्राइक रेट से मात्र 25 गेंद में आईपीएल इतिहास का अपना सबसे तेज अर्धशतक बनाया। फाइनल में यह उनका 2016 के बाद पहला अर्धशतक रहा। इससे पहले फाइनल में उनका स्ट्राइक रेट 126 था।
बेंगलुरु को 20 करोड़ और गुजरात को मिले 12.5 करोड़:
विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ की इनामी राशि मिली इसमें से आधे यानी 10 करोड रुपए फ्रैंकोइस 10 करोड रुपए खिलाड़ियों को कोच और स्टाफ में दिए जाएंगे इसके अलावा जो उक्त विजेता टीम है जो फाइनल में हारने वाली टीम गुजरात को 12.5 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी। तीसरे और चौथे नंबर की जो टीम में है जो क्वालीफायर 2 में हारने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ और एलिमिनेटर हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 6.25 करोड़ की प्राइस मनी मिली है।


Leave a Reply