3 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
नई दिल्ली |
NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने 6 और 7 जून को होने वाली CUET यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों की परीक्षा इन तारीखों में है, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 30 मई को तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित 3,765 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका भी दिया है। ये वे छात्र हैं जो परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे और बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करा चुके थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा नहीं दे सके। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड:
संशोधित एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है । छात्र CUET के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि परीक्षा केंद्र में इसी संशोधित एडमिट कार्ड के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। वेबसाइट है —
https //cuet.nta.nic.in
इस लिंक से छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं । एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. CUET की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं ।
2..होम पेज पर CUET UG एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें। 3..जहां पर एक नया पेज खुलेगा वहां छात्र लाॅगिन डीटेल्स डालें।
4..फिर सबमिट पर क्लिक करें। 5..आपका एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड का बारीकी से निरीक्षण करें और पेज को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
5..यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत हो या एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स में कोई गड़बड़ी हो तो छात्र NTA हेल्प डिस्क से 011-40758000 पर संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं और क्या ना ले जाएं:
1..सभी छात्र ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड की गई और एडमिट कार्ड देखने वाली फोटो के साथ आईडी लेकर जायें।
2..जिन छात्रों की लाइव तस्वीर एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उनके आधार में मौजूद तस्वीरों से मैच नहीं करती या जिन्होंने दूसरे पहचान पत्र का इस्तेमाल करके रजिस्टर किया है, उन्हें प्रिंसिपल ,हेडमास्टर या किसी क्लास वन गैजेटेड ऑफीसर जैसे तहसीलदार, रेवेन्यू ऑफिसर, एसडीएम ,DM, इंडियन एंबेसी के क्लास 1 गैजेटेड ऑफीसर का अटेस्टेड किए हुए सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।
3..मोबाइल केलकुलेटर और किसी भी प्रकार के गैजेट, डिजिटल गैजेट लाना प्रतिबंधित है।


Leave a Reply